रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: सितारगंज। विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप कुमार ने रविवार को हसीन अहमद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष हसीन अहमद को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...