रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। काठगोदाम-रामपुर रेलखंड पर सोमवार सुबह हल्दी रेलवे स्टेशन के समीप शंटिंग के दौरान एनएमजी मालगाड़ी की दूसरी बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 11:24 बजे छतरपुर और हल्दी के बीच हल्दी यार्ड में किलोमीटर संख्या 58/9-10 पर हुआ। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल दुर्घटना राहत एवं तकनीकी टीमें मौके पर भेजीं। शाम छह बजे रेल यातायात बहाल हो सका। जानकारी के अनुसार, सोमवार को हल्दी यार्ड में मालगाड़ी को लाइन नंबर चार से लाइन नंबर तीन पर ले जाते समय यह घटना हुई। मालगाड़ी में टाटा कंपनी के टेंपो लदे हुए थे। लोको पायलट ने तत्काल हल्दी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद लालकुआं से दुर्घटना राहत दल रवाना किया गया। लालकुआं से पहुंची रेलवे की ए...