रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर रुद्रपुर स्थित ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों, कर्मचारियों और बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पौधरोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कवियों ने काव्य गोष्ठी में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व पर राजकीय शिशु सदन में किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...