Rudrapur News: हंगामे, बवाल के बीच संपन्न हुआ किच्छा और सिरौलीकलां का चुनाव
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच तीखी नोंकझोक, हंगामे और बवाल के बीच किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजकर समर्थकों को खदेड़ा। बाद में पुलिस ने बेहड़ और शुक्ला को हिरासत में ले लिया। हंगामे और बवाल के बीच बेहड़ बेहोश भी हो गए। शाम चार बजे तक किच्छा नगरपालिका में 43.48 प्रतिशत और सिरौली नगरपालिका में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलवार को किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका में आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। किच्छा नगरपालिका में 51,732 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किच्छा व सिरौली में हुआ शांतिपूर्ण मतदान शुरू इसके लिए 19 मतदान केंद्र और 56 बूथ बनाए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.