रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गुरुवार को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी स्क्रीनिंग, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सेवाएं, विभिन्न प्रयोगशाला जांचों के लिए रक्त नमूना संग्रह और स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। कुल 969 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 486 पुरुष एवं 483 महिलाएं सम्मिलित रहीं। अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उनके निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, विभिन्न रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना, जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करना तथा आवश्यकता...