रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय के रसोईघर, भोजनालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए दाल, चावल और कच्चे मसालों के नमूने भी लिए गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने रसोईघर में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, स्वच्छता, बर्तनों की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में भोजन एवं स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं। उन्होंने भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियो...