Rudrapur News: स्मैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो महिलाओं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने कौंधाखेड़ा के पास स्मैक बेचने के आरोप में कृष्णा कौर पत्नी करनेल सिंह निवासी ग्राम कौंधाखेड़ा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.21 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं, प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि मंगलवार को ग्राम जोगीठेर प्रतापपुर निवासी संदीप कौर पत्नी गुरदास सिंह को 7.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में संदीप कौर ने बताया कि वह और उसका पति मिलकर स्मैक बेचते हैं। उसका पति बाहर से स्मैक खरीदकर लाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.