रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने स्मैक और नशे के इंजेक्शन समेत युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव के नेतृत्व में बुधवार को चेकिंग के दौरान इशरार पुत्र निसार निवासी भिटौरा को 05.24 ग्राम स्मैक, दो एविल इंजेक्शन, 03 सिरिंज, स्मैक बिक्री के 3,250 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। टीम में त्रिभुवन सिंह, मतलूब ख़ान, नरेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 26 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...