रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर की सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में 27 अक्तूबर को स्पेशल-6 अभियान के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि कायाकल्प एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के तहत 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अक्तूबर को सभी इकाइयों में विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों की आंतरिक एवं बाह्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी की सभी स्...