रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। प्रीत विहार स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र पर उसके सहपाठी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि भूतबंगला निवासी निजामुद्दीन का बेटा शहाबुद्दीन प्रीत विहार स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। कुछ दिन पहले उसका एक सहपाठी से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसे लेकर शनिवार दोपहर शहाबुद्दीन जब स्कूल से घर लौट रहा था, तभी स्कूल गेट के पास सहपाठी ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शहाबुद्द...