रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में संस्कृति इंटरनेशनल अकादमी, शांतिपुरी के कक्षा आठ के छात्र तन्मय कोरंगा ने जूनियर वर्ग में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तन्मय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बुधवार को जिले में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...