रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को एएनके इंटर कॉलेज में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। विधायक पांडे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, जल संस्थान, विद्युत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन समेत कई विभाग शामिल रहे। शिविर में 413 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 319 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का ...