रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: किच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय में संस्कृति क्लब की ओर से डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के बीच विद्यार्थियों ने डांडिया एवं गरबा नृत्य में भाग लेकर भारतीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक एकता की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास विकसित करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोक कलाओं के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में ...