रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: खटीमा। अमाऊं के द डिवाइन योगशाला में रविवार को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में सुनीता प्रजापति को तीज क्वीन, तनुजा ऐरी को योग क्वीन, नीतू अन्ना को सोलह शृंगार, सोनी मलारा को बेस्ट ड्रेसअप, नेहा को बेस्ट मेहंदी और जानकी को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया। योगशाला की संचालिका डॉ. मोनिका भैंसवाड़ा ने कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही महिलाओं में आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...