रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। विकासखंड गदरपुर की ग्राम पंचायत बरीराई के सुंदरपुर गांव में बहुउद्देशीय जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 528 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नौ शिकायतें लिखित रूप में प्राप्त हुईं, जबकि अन्य शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा जिला मंत्री अमित नारंग, दर्जाधारी उत्तम दत्ता और खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में जल संस्थान, युवा कल्याण, बाल विकास, चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा, मनरेगा, समाज कल्याण और...