रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सीलिंग, नजूल और ट्रांजिट कैंप की दानपत्र भूमि पर वर्षों से रह रहे परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर तत्कालीन जिलाधिकारी के 31 मई, 2023 और सचिव, विकास प्राधिकरण के 28 नवंबर, 2025 के आदेशों को निरस्त करते हुए जिला मुख्यालय की सभी आवासीय कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कई परिवार बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से सैकड़ों परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनहि...