Rudrapur News: सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व, चकरपुर में धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी शनिवार शाम खटीमा पहुंचे थे। रविवार को वह टनकपुर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान चकरपुर में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यकाल के पांच वर्ष पूरा होने पर उन्हें बधाई दी। यहां पर पार्वती बिष्ट ने उन्हें दुलार करते हुए जनता की सेवा करने के लिए आशीर्वाद दिया। इसके बाद धामी वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा की। यह भी पढ़ें- धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर खटीमा में सुंदरकांड का पाठ मंदिर परिसर में मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.