रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को गदरपुर के आवास विकास स्थित रजत जयंती पार्क में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, हरबंस सिंह चुग ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रजत जयंती पार्क में करीब 210 पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक कार्यक्रम में आवास विकास और नगर क्षेत्र के बड़ी सं...