रुद्रपुर, अगस्त 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुद्रपुर विकास संबंधी घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में गंगापुर रोड के चौड़ीकरण, अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी तक प्रस्तावित मिनी बाईपास, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, भूरारानी मार्ग के चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...