रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से हिरासत में ले लिया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। ठुकराल का कहना था कि वह मुख्यमंत्री का विरोध करने नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराने और ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए ठुकराल और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से कोतवाली पहुंचाया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से रुद्रपुर रवाना होने के बाद ठुकराल और उनके समर्थकों को छोड़ दि...