Rudrapur News: सीएमओ ने सीएचसी शक्तिफार्म का किया निरीक्षण
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने शनिवार को सीएचसी शक्तिफार्म का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर एक्स-रे और डेंटल सुविधा जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने लेबर रूम, ओपीडी, फार्मेसी समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए चिकित्सकों की बैठने की व्यवस्था, मरीजों की संख्या और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। परिसर में उगी घास की तत्काल सफाई कर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.