Rudrapur News: सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: खटीमा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने शुक्रवार को उपनागरिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया, जो संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान गाइनी वार्ड में सात, जनरल वार्ड में पांच और इमरजेंसी में दो मरीज भर्ती मिले। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। मौके पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी भट्ट और डॉ. सुरेश अरोड़ा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.