रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: खटीमा। खटीमा के श्रीपुर बिचुवा निवासी एक वाहन चालक का शव रविवार शाम सितारगंज के पास सिसौना चौराहे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, श्रीपुर बिचुवा निवासी 51 वर्षीय दरपान सिंह पुत्र हरक सिंह का शव रविवार शाम सिसौना चौराहे के पास मिला। आसपास के लोगों ने उसे सुबह वहां पर घूमते हुए भी देखा था। परिजनों ने बताया कि दरपान अक्सर घर से बाहर ही रहता था। वह वाहन चालक था और अविवाहित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...