रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया में एक ही व्यक्ति की ओर से एक समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गंभीर अनियमितताएं किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय गेट पर सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी भी की। गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक नारायण पाल और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मतदाता सूची से नाम हटाने की आपत्तियों पर कांग्रे...