रुद्रपुर, नवम्बर 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। सिडकुल रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान नंबर दो को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर गल्ले में रखे 53,700 रुपये और करीब 8,470 रुपये कीमत की पांच शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को ताले टूटे मिले। दुकान प्रबंधक मंजीत सिंह निवासी ग्राम सिसैया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 30 अक्तूबर की रात 11 बजे सेल्समैन जमुना प्रसाद और मनोज शर्मा दुकान बंद कर कमरे में चले गए थे। शनिवार सुबह नौ बजे कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले गायब मिले। प्रबंधक के पहुंचने पर गल्ले से नकदी और शराब की बोतलें गायब मिलीं। चोरी गए सामान की कुल कीमत 62,170 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श...