रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बनाने वाली सात शराब की भट्ठियां नष्ट कर उपकरण जब्त किये। करीब सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गुर्जरखत्ता, बनकुईया तथा गुरुनानकनगरी, गोठा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब बनाने की कुल 07 भट्ठियां नष्ट कर लगभग 7,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। शक्तिफार्म क्षेत्र में पड़ागांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर संजीत हलदार को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। ग्राम लोका गोठा में धन देवी पत्नी आशाराम को कच्ची शराब के साथ, ग्राम चीकाघाट में कैलाश नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर रोशन सिंह, बंदरिया चौक से फायर सर्विस को जाने वाले रास्ते पर सिमरजीत सिंह, ग्...