रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने तहसील सितारगंज में वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से भूमि को कुर्की आदेश से मुक्त कराने और रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) की कार्रवाई समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील सितारगंज में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह और संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा उससे काम के बदले अवैध धनराशि की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की भूमि को कुर्की आदेश से मुक्त कराने, उसे बंधनमुक्त करने और उसकी पत्नी के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण पर जारी आरसी समाप्त कराने के लिए म...