रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उन्हें प्रतिदिन सुरक्षित विद्यालय पहुंचाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना और एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने किया। बच्चों ने ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। गीत, कविताओं और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास, सम्मान और...