Rudrapur News: सावन में कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सावन के दौरान नगर निगम क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित मांस, मछली व अंडे की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही यात्रा मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय मेयर विकास शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर लिया। गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें खुली रहने और कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : राघोपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.