Rudrapur News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 19 लोगों का चालान
रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: खटीमा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब और नशे का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 19 लोगों का पुलिस ने चालान किया है। शनिवार देर रात ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और शांति भंग करने वाले 19 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कोतवाल केके लुंठी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.