Rudrapur News: सार्वजनिक स्थानों और होटलों में शराब पीने-पिलाने वालों पर शिकंजा, 22 के चालान
रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 22 लोगों के चालान किए। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन-07 के तहत पुलिस ने शराब की दुकानों के आसपास संचालित रेडी-ठेलों, कैंटीन, होटल और ढाबों पर चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक पार्कों, पार्किंग स्थलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने वालों पर भी नजर रखी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने और शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 22 व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.