Rudrapur News: सामिया लेक सिटी में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय तटरक्षक बल में गुजरात में तैनात सेनानायक के माता-पिता के सामिया लेक सिटी स्थित घर का ताला तोड़कर चोर करीब दस लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। मॉर्निंग वॉक पर गए पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामिया लेक सिटी के टाउन विला सी-32 निवासी एसपी साहू अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा गुजरात के जाखू में भारतीय तटरक्षक बल में सेनानायक के पद पर तैनात है। एसपी साहू 22 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने गुजरात गए थे। उन्होंने घर की चाबी पड़ोसी प्रताप सिंह को सौंप दी थी। प्रताप सिंह भारतीय तटरक्षक बल में प्रधान अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त की सुबह कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.