रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ रिहाई पर्व के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्रीनानकमत्ता साहिब में मंगलवार को बैठक हुई। दीपावली मेला सात नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलेगा। दिन-रात चलने वाले मेले के लिए गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी कार्यालय में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेला क्षेत्र में अस्थायी कोतवाली स्थापित होगी। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। कैमरों का कंट्रोल रूम कोतवाली में रहेगा।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने...