Rudrapur News: सात पंप सेट की मोटर खोलकर कॉपर की तार चोरी
रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: पंतनगर। विवि परिसर में लगभग पांच हजार एकड़ कृषि भूमि लीज पर दी गई है, जिसमें किसान खेती करते हैं। फसल की सिंचाई आदि के लिए किसानों ने खेत में बोरिंग करवाकर मोटर लगाए हैं। बीते सोमवार की रात चोर क्यू-ब्लॉक में लीज होल्डर हरभजन सिंह के प्लॉट नंबर 296 से दो मोटर, वंश जिंदल के यहां से दो मोटर, प्लॉट नंबर 291 से एक मोटर, प्लॉट नंबर 301 से एक मोटर और सरकारी फार्म नंबर आई-8 से एक मोटर खोलकर उसमें से कॉपर की तार चोरी कर ले गए। मामले में श्रमिक चैकीदार ने उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.