रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खाते के धारक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि खाते का उपयोग निवेश पर अधिक रिटर्न और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी गई रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था। कोतवाली में एसआई मनोज जोशी की ओर से दर्ज मुकदमे के अनुसार, ड्यूढ़ी निवासी अमनदीप सिंह पुत्र छिन्दर सिंह के बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि बार-बार ट्रांसफर की गई। पीड़ितों को मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन एप के माध्यम से निवेश और ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...