रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को भाजपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्यायें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान गिधौर जगदीश चंद्र अटवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचता का उच्चीकरण किए जाने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने प्रतापपुर चौकी के निकट से गुरु रामदास अस्पताल तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क मरम्मत की मांग की। यहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ओम नारायण राणा, जगदीश जोशी, जसपाल सिंह, राज सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: देवतपुरचौडा में पंचायत भवन का उद्धाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...