रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। ग्रामसभा बैकुंठपुर के पूर्व प्रधान एवं किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष 65 वर्षीय सुनील हालदार का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुनील हालदार सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। ग्रामसभा के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग याद कर रहे हैं। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...