रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: पंतनगर। सांप के डसने से एक युवक की हालत गंभीर है। नगला डेरी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय राम आशीष ठाकुर बीते शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। रात लगभग डेढ़ बजे एक सांप ने उनके दाहिने पैर की उंगली में काट लिया। पहले तो वह सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे जहर का असर बढ़ने पर उन्हें परेशानी होने लगी तब उन्होंने सुबह साथ रह रहे पोल्ट्री फार्म में कार्यरत अपने बड़े भाई रामसूरत ठाकुर को बताया। रामसूरत उन्हें विवि चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत के चलते पहले उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर और फिर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राम आशीष टाटा फैक्ट्री में कार्यरत हैं और उनके परिवार में पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...