Rudrapur News: सरस्वती एकेडमी में बच्चों को अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कराया
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में बुधवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अंग्रेजी विषय की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा एक के विद्यार्थियों का इंग्लिश डिक्टेंशन तथा कक्षा दो के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ने का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों की स्पेलिंग, राइटिंग कौशल को विकसित किया गया। वहीं रीडिंग के माध्यम से बच्चों में शुद्ध उच्चारण, पढ़ने की गति एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का आनंददायक एवं प्रभावी अवसर प्रदान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.