रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: खटीमा। सरपुड़ा ग्राम पंचायत की सोमवार को हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुली बैठक रखने का प्रस्ताव पारित किया। उप प्रधान ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खुली बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बुलाने की मांग रखी। उप प्रधान हेमंत सिंह कन्याल ने कहा कि बग्घा-54 में खुली बैठक की जाए। इसमें एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी खटीमा, उप शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी खाद्य पूर्ति निरीक्षक, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी हो, ताकि ग्राम पंचायत की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान प्रवीन सिंह, राजकुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...