रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। बंगाली समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष व्यापारी ने रविवार को अपने निवास पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाजहित के मुद्दों पर विचार साझा किए। सुभाष व्यापारी ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। समाज की तरक्की और समस्याओं के समाधान के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। सामूहिक प्रयासों और सामाजिक हितों को प्राथमिकता देकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रभास कुमार, निरंजन घरामी, दीपक चक्रवर्ती, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. नारायण हालदार, एडवोकेट सुशील भक्त, रवि सरकार, संजय शाह, ...