रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों की समस्याएं सुनीं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं के समाधान में अधिकारी लापरवाही न बरतें। तीन दिन गृह क्षेत्र खटीमा में प्रवास के दौरान सीएम धामी ने विद्याथियों और खिलाड़ियों से संवाद किया। खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने शहर के लोगों को ऑक्सीजन पार्क की सौगात दी। गृह क्षेत्र में स्टेडियम, सर्किट हाउस, वेंडिंग जोन और ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण कराने की घोषणा भी की। यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलन की तपोभूमि है खटीमा की धरती : सीएम इसके अल...