रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का प्रभावी तरीके से निदान करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी रविवार देर शाम खटीमा पहुंचे थे। सोमवार को जनसमस्याओं को सुनने के लिए कैंप कार्यालय में बैठे। लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। सीएम ने अफसरों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह ...