रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नगर पंचायत नानकमत्ता में तैनात ईओ राकेश कोटिया के स्थानान्तरण की मांग को लेकर सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल ने आंदोलन को समर्थन दिया। सभासदों ने पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि राकेश कोटिया के विभिन्न नगर पालिकाओं व नगर पंचायत में भी कार्यकाल विवादित रहा है। डीएम ने खटीमा तैनाती के दौरान प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की थी। उन्होंने पूर्व में विभागीय कार्रवाई को भी जांच दायरे में लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ईओ को ट्रांसफर नहीं किया जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Orai News: आईएएस रिंकू सिंह राही के ट्रांसफर के विरोध में उरई में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन इधर, व्...