रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सब्जी के उधार की रकम मांगने पर एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोल मड़ैया निवासी ब्रजलाल ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि उनका बेटा सोनू ट्रांजिट कैंप के श्मशान घाट रोड पर सब्जी की दुकान चलाता है। आरोप है कि पिछले करीब तीन माह से प्रेमशंकर नाम का युवक दुकान से उधार सब्जी ले रहा था। 13 जुलाई की रात करीब आठ बजे प्रेमशंकर दुकान पर पहुंचा और सब्जी व नींबू लेकर बिना भुगतान किए जाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ देर बाद वह 10-15 लोगों को साथ लेकर फिर दुकान पर पहुंचा और बेटे से मारपीट की। कोर्ट में आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...