रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- Rudrapur News: किच्छा। चोरों ने नगर के प्रमुख मंदिर में लगे एसी की कॉपर पाइप व वायर चोरी कर ली। मंदिर के संरक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की। मंदिर कमेटी के संरक्षक हरभजन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कैनाल कालोनी किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्तमान उनकी देखरेख में मंदिर के प्रथम तल पर निर्माण चल रहा है। बुधवार सुबह जब मंदिर आए तब उन्होंने मंदिर में लगे एसी की चार कॉपर पाइप व उसमें लगी कॉपर तारे नहीं थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...