Rudrapur News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल, रुद्रपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम से पहुंचे इंस्पेक्टर अजय कुमार और सब इंस्पेक्टर अजय भाटिया ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों और उसके दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी की घटनाओं के प्रति सचेत किया। एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल, फर्जी पहचान और डर का सहारा लेकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.