रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। सोमवार को पूरनपुर, पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद शक्तिफार्म क्षेत्र में मातम पसरा है। देर रात शवों के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। मृतकों में तारक, उसकी रिश्तेदार साधना, शेफाली और खुशबू शामिल हैं। किसी परिवार ने अपना इकलौता सहारा खो दिया तो किसी की खुशियां उजड़ गईं। तारक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार का वंश समाप्त हो गया। जिस घर को उसने सपनों और मेहनत से बसाया था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। सोमवार देर रात तीन शव लेकर परिजन शक्तिफार्म पहुंचे। तारक का देर रात अंतिम संस्कार किया गया। खुशबू का शव मंगलवार को सितारगंज लाया गया। साधना, शेफाली और खुशबू का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गय...