रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड एनएच-74 पर भगवानपुर के पास दिशा सूचक साइन बोर्ड लगाने के लिए की जा रही खुदाई के बाद सड़क पर फैला मलबा और मिट्टी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले तीन दिनों से बारिश के चलते निर्माण कार्य बंद पड़ा है, सड़क पर फैले मलबे को हटाने और हादसों से बचाव के लिए बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों में यहां 10 से अधिक लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि करीब चार दिन से काम बंद है और खुदाई से निकली मिट्टी व मलबा सड़क पर फैला होने के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।...