Rudrapur News: सड़क निर्माण को 18.87 करोड़ मंजूर, ग्रामीणों ने निकाली आभार रैली
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। हरिपुरा जलाशय पार के गांवों में सड़क निर्माण के लिए शासन से 18 करोड़ 87 लाख 30 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने रैली निकालकर विधायक अरविंद पांडे का आभार जताया। विधायक के प्रयास से हरिपुरा जलाशय के जीरो पॉइंट से कोपा मुनस्यारी, कोपा बसंता समेत विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति से उत्साहित ग्रामीण विधायक अरविंद पांडे के आवास पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। विधायक पांडे ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जलाशय पार के गांवों की सड़क कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: श्रीदत्तगंज-गुमड़ी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.